{"_id":"6a538adcbaa5fcafe80b17bb","slug":"van-hits-the-bike-two-men-killed-in-shahjahanpur-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज रफ्तार वैन ने बाइक को मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; शादी से लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज रफ्तार वैन ने बाइक को मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; शादी से लौट रहे थे दोनों
Sun, 12 Jul 2026 06:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:09 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद मार्ग पर शनिवार रात भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
अंशुक और ब्रह्म सिंह के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में कांट-जलालाबाद मार्ग पर इको वैन की टक्कर लगने से बाइक सवार ब्रह्म सिंह (30 वर्ष) व उनके चचेरे साले अंशुक (25 वर्ष) की मौत हो गई। दोनों शनिवार की रात शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। ब्रह्म सिंह जलालाबाद क्षेत्र के पुरैना गांव के रहने वाले थे, जबकि अंशुक तिलहर के सरैया गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, अंशुक की मौसी कांट के भंडेरी गांव में रहती हैं। शनिवार को उनके बेटे का विवाह था। अंशुक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वहां उनके बहनोई ब्रह्म सिंह भी मिल गए। जयमाल कार्यक्रम के बाद अंशुक अपने बहनोई के साथ बाइक से घर जाने के लिए चल दिए। जैसे ही वह थाना कांट क्षेत्र के बरेंडा मोड़ पर पहुंचे। तभी पीछे से तेज रफ्तार इको वैन से आगे चल रही बाइक को टक्कर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर ही दोनों की मौत
टक्कर इतनी तेज थी कि साले-बहनोई करीब 25 फिट दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर तड़पने लगे। हादसा देख वाहनों की रफ्तार थम गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ही ब्रह्म सिंह और अंशुक की मौत हो गई। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल से मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि साले-बहनोई करीब 25 फिट दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर तड़पने लगे। हादसा देख वाहनों की रफ्तार थम गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ही ब्रह्म सिंह और अंशुक की मौत हो गई। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल से मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
शवों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया। फिर एंबुलेस से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों के शवों को देख बिलख पड़े। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।