Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Nagaur News
›
Nagaur News: Friend attacked his own friend with a knife, died during treatment, accused absconded
{"_id":"67cf2056d59aa2c7ee0fbbab","slug":"there-was-a-knife-fight-between-two-friends-one-died-due-to-the-knife-attack-mother-intervened-the-accused-fled-nagaur-news-c-1-1-noi1346-2714800-2025-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: दोस्त ने अपने ही दोस्त पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, वारदात के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: दोस्त ने अपने ही दोस्त पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, वारदात के बाद आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 07:41 AM IST
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना कस्बे में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मकराना के चमनपुरा मोहल्ले में सुबह करीब 10 बजे कासिम पुत्र निजाम चौधरी अपने दोस्त मोहम्मद आरिफ उर्फ आसिफ (20) के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने के बाद जैसे ही आसिफ बाहर आया, कासिम ने अचानक चाकू से उस पर दो से तीन बार हमला कर दिया। आसिफ की मां जब बीच-बचाव के लिए आई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मोहल्ले वालों की मदद से गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां मुमताज पत्नी अब्दुल समद रादड ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपने घर में सो रहा था, जब कासिम अचानक आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जैसे ही आसिफ ने दरवाजा खोला, उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ मकराना भवानी सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक और आरोपी दोस्त थे और मकराना के बाहर मार्बल का काम करते थे। कुछ दिन पहले कासिम ने अपनी मोटर साइकिल आसिफ को दी थी। मंगलवार सुबह भोपाल से लौटते ही वह सीधे आसिफ के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।