Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News Sonakshi Sinha reached Aburoad for shooting of Telugu film Jatadhara
{"_id":"67cf0ddc89b934ce650a4758","slug":"sonakshi-sinha-reached-aburoad-for-the-shooting-of-jatadhara-film-the-program-is-for-the-next-40-days-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2714308-2025-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: तेलुगु फिल्म जटाधारा की शूटिंग के लिए सोनाक्षी सिन्हा पहुंचीं आबूरोड, अगले 40 दिन का है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: तेलुगु फिल्म जटाधारा की शूटिंग के लिए सोनाक्षी सिन्हा पहुंचीं आबूरोड, अगले 40 दिन का है कार्यक्रम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 10:49 PM IST
राजस्थान के सिरोही जिले में तेलुगु फिल्म जटाधारा की शूटिंग के लिए फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आबूरोड के विजया वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी धाम में पहुंचीं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और दक्षिण भारतीय एक्टर सुधीर बाबू मुख्य किरदार में हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म की शूटिंग सोमवार से शुरू हो गई है। उनके अगले 40 दिन यहां रुकने का इंतजार है।
बता दें कि फिल्म का निर्देशन अरुणा अग्रवाल और प्रेरणा अरोड़ा कर रही हैं। आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर मावल स्थित विजया वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी धाम में जटाधारा फिल्म की शूटिंग हो रही है। इसमें सम्मिलित होने के लिए आई 90 के दशक की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर ने बताया, फिल्म का नाम जटाधारा है, जो एक तेलुगु फिल्म है। शिल्पा ने कहा कि यहां शूटिंग को लेकर प्रबल संभावना है। शूटिंग के लिए बहुत बड़ा सेट लगाया गया है। फिल्म के अभिनेता रोहित प्रकाश ने कहा कि हम शूट को लेकर मुंबई के अलावा अलग-अलग जगह जाते रहते हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें यहां आकर शूट करने का सौभाग्य मिला।
आकर्षण का केंद्र बना बालाजीधाम
दक्षिण के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी धाम की तर्ज पर बना आबूरोड का यह बालाजी धाम अब धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इस भव्य स्थल का धार्मिक महत्व और सुंदर वातावरण इसे फिल्म शूटिंग के लिए आदर्श बनाता है। फिल्मी सितारों के आगमन से आबूरोड में उत्साह का माहौल है।
स्थानीय लोग कलाकारों की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। इस शूटिंग से सिरोही और आबूरोड को राष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग से क्षेत्र के पर्यटन और स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। होटल, परिवहन, पर्यटक गाइड और अन्य व्यवसायों को इससे लाभ होगा। राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य हमेशा से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।