Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News While dancing in well worship program young man fell into pan of hot oil his waist back got burnt
{"_id":"67ce89b6108d96ea0d0be3ab","slug":"a-young-man-fell-into-a-pan-of-hot-oil-and-got-badly-burnt-alwar-news-c-1-1-noi1339-2711397-2025-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: कुआं पूजन कार्यक्रम में डांस करते-करते गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा युवक, कमर और पीठ का हिस्सा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: कुआं पूजन कार्यक्रम में डांस करते-करते गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा युवक, कमर और पीठ का हिस्सा झुलसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 04:27 PM IST
भिवाड़ी में धारुहेड़ा के पास मालपुरा में कुआं पूजन कार्यक्रम में नाचते वक्त धक्का-मुक्की में एक युवक गर्म तेल से तैयार की जा रही पूड़ियों की कढ़ाई में गिर गया। कढ़ाई में तेल ज्यादा गर्म था, जिससे उसकी पीठ बुरी तरह झुलस गई। इसे तुरंत गंभीर हालत में भिवाड़ी सीएचसी ले जाया गया, वहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए युवक को रेफर कर अलवर भेज दिया। जहां उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि अब यहां युवक का इलाज जारी है। घटना रविवार देर शाम की है। कार्यक्रम में नाच कूद चल रहा था कि नाच कूद के दौरान धक्का-मुक्की के चलते इस धक्का-मुक्की में अमित उम्र 30 साल गरम तेल की कढ़ाई में जा गिरा, जो गंभीर झुलस गया। युवक के भाई अमर ने बताया कि घर में छोटे भाई के बच्चे का कुआं पूजन कर्यक्रम चल रहा था। इसी कर्यक्रम में यह हादसा हो गया।युवक को भिवाड़ी से एंबुलेंस के जरिए अलवर लाया गया। युवक का भाई और अन्य परिजन भी यहां पहुंचे हैं, जिनकी निगरानी में यह इलाज चल रहा है।
यह परिवार यूपी के कासगंज का रहने वाला है और परिवार के लोग यहां एक कंपनी में काम करते हैं। झुलसे हुए हालत में युवक को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई गई है। युवक की पीठ काफी ज्यादा झुलस गई है और उसका यहां किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।