{"_id":"67cec54884a05a2bfe078196","slug":"video-champions-trophy-four-wins-in-dubai-celebrations-at-shiv-chowk-in-muzaffarnagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चैंपियंस ट्रॉफी: दुबई में जीत का चौका, मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चैंपियंस ट्रॉफी: दुबई में जीत का चौका, मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर मना जश्न
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 10 Mar 2025 04:26 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। हरफनमौला रविंद्र जड़ेजा ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीत का चौका लगाया तो गांव से लेकर शहर तक खुशी मनाई गई। शिव चौक पर क्रिकेट प्रेमी एकत्र हुए। आतिशबाजी की और पटाखे छोड़े गए। तिरंगा लहराकर गुलाल उड़ाया गया।
खिताबी मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों के बीच दोपहर से ही उत्साह रहा। मोबाइल के अलावा टीवी पर क्रिकेट मैच देखा गया। क्रिकेट प्रेमियों ने ग्रुप में बैठकर मुकाबला देखा। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी की। स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण की गेंदबाजी की खेल प्रेमियों ने सराहना की।
टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर खेल प्रेमी झूमते नजर आए। शुभमन गिल और विराट कोहली का विकेट गिर जाने के बाद कुछ देर के लिए निराशा का माहौल रहा, लेकिन श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंइंडिया को मुकाबले में बनाए रखा। अक्षर पटेल, केएल राहुल और हार्दिक पांडया की बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली।
जीत के बाद जिलेभर में खुशी का माहौल रहा। शाहपुर, चरथावल, खतौली और बुढ़ाना में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी की। शहर के शिव चौक पर खेल प्रेमी एकत्र हुए। देर ततक ढोल की थाप की पर जश्न का माहौल रहा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत अन्य नेता शिव चौक पर पहुंचे और खुशी मनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।