{"_id":"6a5351391488b4fcd90182f8","slug":"muzaffarnagar-girlfriend-gets-engaged-lover-hangs-himself-at-home-he-had-wanted-to-marry-his-sister-s-sister-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: प्रेमिका ने की सगाई, प्रेमी ने घर में फांसी लगाई, बहन की ननद से करना चाहता था शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: प्रेमिका ने की सगाई, प्रेमी ने घर में फांसी लगाई, बहन की ननद से करना चाहता था शादी
Sun, 12 Jul 2026 02:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:03 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर स्थित मीरापुर के गांव के युवक का प्रेम संबंध अपनी बहन की ननद से था। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर युवती के परिजन राजी नहीं थे। प्रेमिका की सगाई से आहत होकर युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली। कथित रूप से अपनी प्रेमिका की सगाई से आहत होकर घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी युवक का काफी समय से अपनी बहन की ननद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक सहमति नहीं बनने के कारण रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। शुक्रवार को युवती की सगाई का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
प्रेमिका की सगाई की सूचना मिलने के बाद युवक गहरे मानसिक तनाव में चला गया। उसने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन