{"_id":"67cec5631198bce5a3068f76","slug":"video-saugdhaka-ka-maramamata-ka-maga-enaesayaaaii-na-faka-patal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सड़क की मरम्मत की मांग, एनएसयूआई ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सड़क की मरम्मत की मांग, एनएसयूआई ने फूंका पुतला
पिथौरागढ़ नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में सड़क की बदहाली से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोेमवार को प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पाइप लाइन फटने से पानी सड़क पर बह रहा है। गड्ढों में पानी भरने से आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं लेकिन इसके सुधारीकरण के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर के प्रवेश द्वार में सड़क की हालत दयनीय बनी है। डामर उखड़ने से सड़क गड्ढाें में तब्दील हो गई है। आए दिन गड्ढों में रपटने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सड़क से जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आवाजाही कर रहे हैं लेकिन किसी की नजर गड्ढों पर नहीं पड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। इस दौरान उन्होंने संबंधित स्थान पर नाली निर्माण कर जल्द डामरीकरण कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो वे यहां चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ऋषभ कल्पासी, अंकित ज्याला, अमित मिश्रा, अभय वल्दिया, आदित्य कुमार, नितिन सागर, अक्षय, अमन भट्ट, साकेत कल्पासी, अजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।