{"_id":"67d0ecd68981edb3a100070a","slug":"video-fire-broke-out-in-cables-of-two-transformers-in-bareilly-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में दो ट्रांसफार्मरों के केबल में लगी आग, बिजली आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में दो ट्रांसफार्मरों के केबल में लगी आग, बिजली आपूर्ति रही ठप
बरेली में होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम के अभियंता ताकत झोंके हुए हैं, लेकिन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही। मंगलवार को इंदिरा पार्क और ईंट पजाया चौराहे के पास ट्रांसफॉर्मरों के केबल में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मरों में तेल डालने और लाइनों की मरम्मत के दौरान भी बिजली गुल रही। रामपुर गार्डन स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में बनाए गए हेल्प डेस्क पर मंगलवार को भी फॉल्ट और ट्रिपिंग की शिकायत आती रहीं। दोपहर के समय इंदिरा पार्क के पास मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की एलटी लाइन जल गई। इधर, देर शाम ईंट पजाया के पास भी ट्रांसफॉर्मर के केबल में आग लग गई। ट्रांसपोर्टनगर फीडर पर जंपर बदलने के दौरान एक घंटा तक आपूर्ति बाधित रही। पुरानी जेल रोड पर लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। आवास विकास मार्केट में बंच केबल चलते से तीन घंटा तक बिजली गुल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।