{"_id":"6a532b8782ba8b157500c883","slug":"fsda-raids-salty-snack-factory-expired-palmolein-oil-seized-in-bareilly-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नमकीन फैक्टरी पर एफएसडीए का छापा, 1335 किलो एक्सपायर्ड पामोलिन ऑयल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नमकीन फैक्टरी पर एफएसडीए का छापा, 1335 किलो एक्सपायर्ड पामोलिन ऑयल सीज
Sun, 12 Jul 2026 11:31 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:31 AM IST
सार
बरेली में एफएसडीए की टीम ने शनिवार को परसाखेड़ा स्थित दो नमकीन फैक्टरियों पर छापा मारा। एक फैक्टरी में 89 टिन (1335 किलो) एक्सपायरी पामोलिन तेल मिला। इसे सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में जांच करती एफएसडीए की टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की टीम ने शनिवार को परसाखेड़ा स्थित दो नमकीन फैक्टरियों पर छापा मारा। एक फैक्टरी में 89 टिन (1335 किलो) एक्सपायरी डेटेड पामोलिन ऑयल मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। तेल की अनुमानित कीमत 1.96 लाख रुपये बताई जा रही है। अब विभाग की तरफ से न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
टीम ने शाम को परसाखेड़ा स्थित दो नमकीन फैक्टरियों पर छापा मारा। आलम फूड प्रोडक्ट्स में नमकीन निर्माण के लिए रखा रिफाइंड पामोलिन ऑयल जांचा गया। मौके पर 89 टिन में रखा 1,335 किलो तेल मिला, जिसकी एक्सपायरी मई 2026 पाई गई। कारोबारी ने बताया कि तेल उसे करीब दो घंटे पहले ही एक थोक विक्रेता से प्राप्त हुआ था और उसने खरीद का बिल भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
मिलावट की आशंका में नमकीन का एक नमूना जांच के लिए भेजा गया है। विभाग की तरफ से एके नमकीन प्राइवेट लिमिटेड व आलम फूड प्रोडक्ट्स को सुधार के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य राहुल सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन