फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two men misdeeds a woman from Assam in Bareilly

UP News: बरेली में असम की महिला से दुष्कर्म, दो युवकों ने होटल में ले जाकर की वारदात

Sun, 12 Jul 2026 11:08 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Jul 2026 11:08 AM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में एक महिला से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला असम की रहने वाली है। वह रुद्रपुर से बरेली आ रही थी। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Two men misdeeds a woman from Assam in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर से बरेली आ रही असम की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना भोजापुरा थाना क्षेत्र के जादौंपुर में हुई, जहां महिला को दो युवकों ने एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


असम की महिला उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौकरी करती है। वह शुक्रवार को रुद्रपुर से बरेली आ रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चों को भूख लगी थी, इसलिए वह जादौंपुर में बस से उतर गई। वहां एक कपड़े की दुकान पर उसे दो युवक मिले। आरोपियों ने महिला को बातों में फंसा लिया और बच्चों को खाने-पीने के लिए भेज दिया। इसके बाद वे दोनों महिला को वेलकम गेस्ट हाउस ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी 
पीड़िता ने बताया कि शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भोजीपुरा थाने पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी परवेज और शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed