फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested accused Zubair during an encounter in Bareilly

Bareilly News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी जुबैर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Sun, 12 Jul 2026 03:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Jul 2026 03:35 PM IST
सार

बरेली में फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जुबैर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। जुबैर के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Police arrested accused Zubair during an encounter in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में रविवार सुबह पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जुबैर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद आरोपी जुबैर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे मुखबिर से आरोपी जुबैर के बारे में सूचना मिली। इस पर घेराबंदी की गई। आरोपी जुबैर बाइक से शिवपुरी गांव के पास गुजर रहा था। पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो वह नहर कोठी की तरफ भागा। भागते समय उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने तमंचे से दो फायर कर दिए। 
विज्ञापन


कोतवाल राजकुमार सिंह ने अपनी पिस्टल से दो फायर किए। इनमें से एक गोली आरोपी जुबैर के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घायल जुबैर को फरीदपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट 
शनिवार को थाना क्षेत्र की एक युवती ने जुबैर के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। युवती ने बताया कि वह गांव के बाहर डॉक्टर से दवाई लेने जा रही थी। जुबैर उसे बाइक पर बैठाकर डॉक्टर के पास छोड़ने के बहाने कहीं और ले गया। वहां एक बंद कमरे में उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

इसके बाद जुबैर ने किसी को कुछ न बताने की धमकी दी और युवती को गांव के बाहर छोड़कर चला गया। युवती ने अपनी मां को घटना बताई, जिसके बाद थाने में जुबैर के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed