फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves broke into the jewelry shop by tunneling through the wall and committed theft in Bareilly

Bareilly News: चोरों ने सराफा दुकान में नकब लगाकर लाखों का माल उड़ाया, शाही में एक घर को बनाया निशाना

Sun, 12 Jul 2026 01:36 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Jul 2026 01:36 PM IST
सार

बरेली में सीबीगंज इलाके में चोरों ने शनिवार रात एक सराफ की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने नकब लगाकर करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और बीस हजार रुपये चोरी कर लिए। उधर, शाही क्षेत्र में एक मकान में नकबजनी कर चोरी की गई है। 

विज्ञापन
Thieves broke into the jewelry shop by tunneling through the wall and committed theft in Bareilly
टूटा मिला तिजोरी का लॉक - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में सराफ की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व गल्ले में रखे बीस हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने दुकान मालिक की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


किला क्षेत्र के गढ़ैया निवासी रूपकिशोर रस्तोगी की सराफा दुकान सीबीगंज के गांव दौली रघुबर दयाल में मठिया के पास है। उन्होंने थाना प्रभारी विनोद कुमार को बताया कि वह रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण उसकी दुकान बंद रहती है। शनिवार सुबह उनके पड़ोसी दुकान वाले ने फोन पर सूचना दी कि दुकान की दीवार की ईंटें निकली हुई हैं। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तब देखा कि दीवार की एक साइड से लिंटर के पास नकब लगा हुआ है। 
विज्ञापन


दुकान का ताला खोला तो तिजोरी का लॉक टूटा हुआ था। तिजोरी में रखे दो किलो चांदी के आभूषण, दस ग्राम सोने की लौंग व कान की बाली आदि आभूषण गायब थे। गल्ले में रखे करीब बीस हजार रुपये भी नहीं थे। डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित सराफ ने रविवार को घटना की तहरीर थाने में दी। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि सराफ की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही के गांव में भी नकब लगाकर चोरी
शाही थाने के गांव तुरसापट्टी के घर में भी चोरों ने नकब लगा लिया। चोर इस घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना दी तो शाही थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed