{"_id":"67d08163161845af390cf328","slug":"video-sisamau-super-kings-won-the-kpl-trophy-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीसामऊ सुपर किंग्स ने जीती केपीएल की ट्रॉफी, फाइनल मैच में मयूर मिरकिल्स को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीसामऊ सुपर किंग्स ने जीती केपीएल की ट्रॉफी, फाइनल मैच में मयूर मिरकिल्स को दी मात
कप्तान आदर्श सिंह की नाबाद शतकीय पारी के दम पर सीसामऊ सुपरकिंग्स ने मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर को 29 रनों से हराया। जीत के साथ ही सीसामऊ ने कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की ट्राॅफी व 11 लाख रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। उपविजेता मयूर मिराकिल्स को पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल में सीसामऊ ने आदर्श के नाबाद 110 रनों के दम पर 20 ओवर में एक विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मयूर मिराकिल्स आठ विकेट पर 187 रन ही बना सकी। विजेता टीम को ट्रॉफी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी। ग्रीनपार्क में टॉस जीतकर सीसामऊ के कप्तान आदर्श सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मिराकिल्स के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली। आदर्श और सार्थक लोहिया ने चारों तरफ शॉट लगाते हुए मात्र 8.3 ओवर में स्कोर 85 रन पर पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।