Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
VIDEO : Bhamas hoisted flag in printing industry located in Kunjahal formed company unit and made Husan president
{"_id":"67d02edf496db58f8c0b20d5","slug":"video-bhamas-hoisted-flag-in-printing-industry-located-in-kunjahal-formed-company-unit-and-made-husan-president-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुंजाहल स्थित प्रिटिंग उद्योग में लगाया भामस ने झंडा, कंपनी इकाई का गठन कर हुसन को बनाया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुंजाहल स्थित प्रिटिंग उद्योग में लगाया भामस ने झंडा, कंपनी इकाई का गठन कर हुसन को बनाया अध्यक्ष
बरोटीवाला के कुंजाहल में प्लाट नंबर 9 स्थित प्रिंटिंग कंपनी में भारतीय मजदूर संघ के झंडा लगाया। इस कंपनी में कामगारों को शोषण हो रहा था। पुराने कामगारों को बिना नोटिस दिए ही निकाला जा रहा था। कामगारों को इएसआई व पीएफ का भी लाभ नहीं मिल रहा था। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री राजू भारद्वाज ने कहा कि इस उद्योग में प्रबन्धक वर्ग की बहुत बड़ी गुंडागर्दी थी। प्रबन्धक वर्ग अपनी मनमर्जी से 15साल पुराने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर गेट से बाहर कर दिए। इस उद्योग में श्रमिको पर बहुत अत्याचार किया जा रहा है। आधे से ज्यादा कर्मचारियों को इएसआईसी में पंजीकृत नहीं किया गया है। भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने कहा कि श्रमिकों पर अत्याचार कभी भी सहन नहीं होगा अगर प्रबन्धक वर्ग अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारतीय मजदूर संघ प्रबन्धक वर्ग का घेराव करेगा। उद्योग के गेट पर अपनी अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर कंपनी इकाई का गठन किया गया जिसमें हुसन को अध्यक्ष, विजय कुमार को उपाध्यक्ष, अजय कुमार को महासचिव, बलदेव राज को सहसचिव, नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष,सुनील कुमार को सगंठन सचिव व बलविंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ राज्य कार्यकारिणी सदस्य मेला राम चंदेल, जिला अध्यक्ष हृदय राम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष खेमराज विक्की, मण्डल अध्यक्ष शिवम चंदेल, मंडल के कपिल कुमार, समेत कंपनी के कामगार उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।