फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dharmpur School and Udaipur Primary School will undergo repairs.

Solan News: धर्मपुर स्कूल व उदयपुर प्राथमिक पाठशाला की होगी मरम्मत

Sun, 12 Jul 2026 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 12 Jul 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Dharmpur School and Udaipur Primary School will undergo repairs.
धर्मपुर के कुमारहट्टी में राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में आयोजित ओपन अध्यापक बेडमिंटन प्रत
शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने दिए एस्टीमेट बनाने के आदेशअ, अध्यापकों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक दिवसीय ओपन अध्यापक बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्कूल प्रबंधकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर स्कूलों की बुनियादी समस्याओं और खस्ताहाल भवनों के सुधार के लिए मांग पत्र सौंपे, जिस पर निदेशक ने तुरंत उचित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान चेवा पंचायत के प्रधान रमेश चौहान ने डगशाई स्कूल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्कूल उदयपुर के भवन की जर्जर हालत के बारे में शिक्षा निदेशक को अवगत करवाया। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि इस भवन की मरम्मत जल्द नहीं की गई, तो यह किसी भी समय गिरने की कगार पर पहुंच सकता है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशक ने प्रधान रमेश चौहान को तुरंत भवन की मरम्मत के लिए विस्तृत एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द आवश्यक बजट जारी किया जा सके। इसके अलावा, धर्मपुर स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित कुमार और उपाध्यक्ष संजीव बंसल ने भी शिक्षा निदेशक को एक मांग पत्र सौंपा। स्कूल भवन के चारों ओर बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) का निर्माण किया जाए और शौचालयों की तुरंत मरम्मत के लिए बजट जारी हो। स्कूल में पिछले काफी समय से खाली चल रहे शिक्षकों के पदों को जल्द भरा जाए, क्योंकि स्टाफ की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसएमसी की मांग पर स्कूल के पास कुल कितनी राजस्व भूमि उपलब्ध है, इसका सटीक पता लगाने के लिए शिक्षा निदेशक ने उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन को तुरंत पैमाइश व आवश्यक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed