{"_id":"67cfd6bef8f3b6d1a809cd24","slug":"video-chetan-bragta-said-apple-plants-are-coming-from-abroad-without-any-investigation-and-quarantine","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चेतन बरागटा बोले- बिना किसी जांच व क्वारंटीन विदेश से आ रहे सेब पाैधे, बागवानी को हो सकता है भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चेतन बरागटा बोले- बिना किसी जांच व क्वारंटीन विदेश से आ रहे सेब पाैधे, बागवानी को हो सकता है भारी नुकसान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:52 AM IST
Link Copied
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि बिना किसी जांच व क्वारंटीन के विदेश से सेब के पाैधे मंगवाए जा रहे हैं। सरकार के प्लांट क्वारंटीन नियम 2003 में स्पष्ट लिखा है कि विदेशों से आए सेब के पाैधे कम से कम एक साल तक क्वारंटीन में रखना जरूरी है ताकि कोई नई बीमारी या वायरस हमारे खेतों में न पहुंच जाए। लेकिन अवैध आयात से हमारी बागवानी पर खतरा मडरा रहा है। अगर वायरस फैल गया तो फसल चौपट हो सकती है। बागवानी उद्योग को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए बागवानों को बिना क्वारंटीन वाले सेब के पाैधे खरीदने से बचना चाहिए। सरकार के गैर कानूनी तरीके से आयात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बरागटा ने सवाल उठाया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सत्ता में बैठे पावरफुल लोगों की बिना क्वारंटाइन विदेशी पाैधे बागवानों को बेचने वालों के साथ सांठगाठ चल रही है। हिमाचल के सेब हमारी शान व पहचान है लेकिन कुछ लोग इसे बर्बाद करने में लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।