Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : Gujarat Governor Acharya Devvrat reached Kurukshetra, said- we should understand the purpose of our life and live accordingly
{"_id":"67cfdf95ffb1148fea0bb66b","slug":"video-gujarat-governor-acharya-devvrat-reached-kurukshetra-said-we-should-understand-the-purpose-of-our-life-and-live-accordingly","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, बोले- हमें अपने जीवन का उद्देश्य समझकर उसी अनुसार जीना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, बोले- हमें अपने जीवन का उद्देश्य समझकर उसी अनुसार जीना चाहिए
हमें अपने जीवन का उद्देश्य समझना चाहिए और उसी अनुसार ही जीवन जीना चाहिए। जन्म लिया और मृत्यु हो जाना, यह जीवन नहीं बल्कि धरा पर भार ही माना जाता है। ये विचार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने व्यक्त किए।
मंगलवार को महिला महाविद्यालय में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई एक एवं दो के संयुक्त तत्त्वावधान में यूथ फाॅर माय भारत-डिजिटल लिटरेसी विषय पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने सफल जीवन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जो अपने कुल के गौरव को बढ़ाते हैं, माता-पिता का नाम रोशन करते हैं, जो दुनिया में इज्जत कमाते हैं वहीं लोग ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा प्राणी नहीं है, जो जन्म के बाद मृत्यु को नहीं प्राप्त करते हैं। लेकिन हमारे महापुरुष धन्य है, जो जन्म एवं मृत्यु के बीच के जीवन काल को मानव की भलाई में लगाते हैं। दीन दुखियों की सेवा में लगाते हैं और फिर उनका नाम सदैव के लिए हर किसी की जुबां पर भी रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।