{"_id":"67cfd963452d02af9d042327","slug":"video-saparavaijara-ka-utapaugdhana-parashana-safaii-karamaya-na-kaya-hagama-maraga-jama-kara-ramapatha-para-falii-gathaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुपरवाइजर के उत्पीड़न परेशान सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, मार्ग जाम कर रामपथ पर फैलाई गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुपरवाइजर के उत्पीड़न परेशान सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, मार्ग जाम कर रामपथ पर फैलाई गंदगी
रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल करने का एलान कर दिया। उन्होंने सुपरवाइजर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। गुस्साए कर्मचारियों ने लता मंगेशकर चौक पर नया घाट मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इतना ही नहीं से लता मंगेशकर चौक से कोतवाली अयोध्या तक रामपथ पर गंदगी फैला दी।
नगर निगम की ओर से समय पर वेतन का भुगतान न होने पर पर सफाईकर्मी आंदोलित हो उठे। बताया कि चार महीने का वेतन बकाया है। सुपरवाइजर अनूप सिंह घूस मांग रहा है। यही नहीं सुपरवाइजर ने स्थानीय पत्रकार से भी अभद्रता की। कैमरा बंद करके चले जाने धमकी दी।
सफाई कर्मियों की ओर से रास्ता जाम किए जाने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर अभद्रता और उत्पीड़न के साथ घूस मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।