फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fraud under the pretext of sending someone to Dubai

Ayodhya News: दुबई भेजने के नाम पर 85 हजार रुपये की ठगी

Sun, 12 Jul 2026 05:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Fraud under the pretext of sending someone to Dubai

विज्ञापन
रुदौली। दुबई भेजने के नाम पर 85 हजार रुपये की ठगी और फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने के आरोप में पटरंगा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता सावित्री ने पुलिस को बताया कि उनके पौत्र अरविंद कुमार को दुबई में रोजगार दिलाने का झांसा दिया गया। रुदौली के उबेद ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया। उसने ऑनलाइन माध्यम से कुल 85 हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने वीजा, मेडिकल प्रमाणपत्र और हवाई टिकट जैसे यात्रा संबंधी दस्तावेज दिए। जब इन दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया, तो सभी कागजात फर्जी पाए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने इन्कार कर दिया और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पहले पटरंगा थाने और फिर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दोबारा शिकायत की। इसके बाद पटरंगा पुलिस ने उबेद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed