{"_id":"6a5382236ffbb8537e02b73f","slug":"gopal-rao-seeks-the-company-of-saints-and-is-making-frequent-visits-to-them-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1824503-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गोपाल राव संतों की शरण में, लगातार कर रहे भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गोपाल राव संतों की शरण में, लगातार कर रहे भेंट
विज्ञापन
श्रीराम बल्लभाकुंज में संतों से मुलाकात करते गोपाल राव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम मंदिर के पूर्व निर्माण सहायक गोपाल राव ने चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच रामनगरी के प्रमुख संतों से संवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने श्रीराम बल्लभाकुंज पहुंचकर अधिकारी राजकुमार दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य और महंत जनार्दन दास से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। सूत्रों के अनुसार, गोपाल राव अब भी मंदिर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
मुलाकात के दौरान गोपाल राव ने संतों के समक्ष चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस घटना में जिन लोगों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन पूरे ट्रस्ट को इस मामले में घसीटना उचित नहीं है। गोपाल राव ने संकेत दिया कि वह जल्द ही इस पूरे प्रकरण पर अपना विस्तृत पक्ष समाज के सामने भी रखेंगे। उनका कहना था कि कुछ लोगों की गलती के कारण पूरे ट्रस्ट की छवि पर प्रश्नचिह्न लगाना सही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने संत समाज से अपील की कि राम मंदिर से जुड़े इस संवेदनशील विषय पर सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की गरिमा प्रभावित न हो। इससे पहले पिछले एक सप्ताह के भीतर गोपाल राव राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, पूर्व महासचिव चंपत राय, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत जयराम दास व्यास, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि से भी मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन