Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: राम मंदिर में चढ़ाये गए 200 ईंट पर जवाब मांगने पर डॉ. राजू मनवानी के विरोध में उतरे सिन्धी समाज के लोग
{"_id":"6a5363d36066a6b5410819b2","slug":"video-video-rama-mathara-ma-caugdhhaya-gae-200-iita-para-javab-magana-para-da-raja-manavana-ka-varathha-ma-utara-sanathha-samaja-ka-lga-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर में चढ़ाये गए 200 ईंट पर जवाब मांगने पर डॉ. राजू मनवानी के विरोध में उतरे सिन्धी समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर में चढ़ाये गए 200 ईंट पर जवाब मांगने पर डॉ. राजू मनवानी के विरोध में उतरे सिन्धी समाज के लोग
राम नगर स्थित संत नवलराम दरबार में श्रीराम मंदिर में दिए गए ईंट दान के प्रकरण को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते नरेश नरेश क्षेत्रपाल, संदीप, सुमित, मुकेश और देव कुमार ने बताया कि जैसा कि सर्वविदित है कि हम सभी सिंधी प्रभु श्रीराम जी के वंशज है और सनातनी है और धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व त्याग भी किया है। विवादित ढांचा गिराने से लेकर आज तक और भविष्य में भी हम राममंदिर के लिए सदैव समर्पित हैं।
पर कुछ दिन पूर्व विपक्ष के इशारे पर कुछ तथाकथित लोगों ने अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा पूरी करने के लिए अपनी ओछी मानसिकता का प्रमाण देते हुए समाज द्वारा दिये गये समर्पण का हिसाब मांगा पर हमारा समाज देने मे विश्वास रखता है ना कि हिसाब लेने में... पर कुछ लोगों ने जिन्होंने चांदी की ईंटो की राजनैतिक दीवार खड़ी करके अनर्गल आरोप लगाये। हमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गठित एसआईटी की रिपोर्ट का संयमपूर्वक इंतजार करना था पर उन्होंने अपना मकसद पूरा करना चाहा और हिसाब मांगा जिससे समस्त सिंधी समाज आहत है और उनसे पूरा समाज किनारा करता है।
कहा कि मात्र विपक्ष के तथ्यविहीन आरोप लगा देने से सत्यता बदल नहीं सकती और हम मुख्यमंत्री जी ने पुनः मांग करते है कि जिन्होंने भी ये कुकर्म किया है उनको कड़ी सजा मिले। कुछ लोग हैं जो हिंदू सनातन धर्म को विपक्ष के कहने पर बदनाम करने की साजिश करने का काम कर रहे हैं । इस दौरान सिंधी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।