फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   16.76 lakh fraud in the name of land, two named on court order

Ayodhya News: जमीन के नाम पर 16.76 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दो नामजद

Sun, 12 Jul 2026 04:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
16.76 lakh fraud in the name of land, two named on court order

विज्ञापन

अयोध्या। जमीन के नाम पर 16.76 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कैंट कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की है।

एफआईआर में कैंट क्षेत्र के नियावां निवासी अविनाश चौधरी ने आरोप बताया कि 15 अप्रैल 2023 को उनके घर पर गौरा पट्टी निवासी मोहम्मद मुस्लिम और पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के जीवपुर निवासी वीरेंद्र दुबे ने आकर बिबियापुर व जीवपुर स्थित भूमि बेचने की बात कही। 19 अप्रैल 2023 को जमीन दिखाने के बाद दो लाख रुपये एडवांस लिए। इसके बाद ऑनलाइन 10.26 लाख रुपये और 4.50 लाख रुपये नकद ले लिए। आरोपियों ने जल्द एग्रीमेंट और बैनामा कराने का भरोसा दिया, लेकिन हर बार बहाना बनाकर मामला टालते रहे।
विज्ञापन


आरोप है कि जनवरी 2024 में सौदा पूरा कराने का दबाव बनाने पर आरोपियों ने और रुपये की मांग की। इस बीच वीरेंद्र दुबे ने बताया कि उन्हें सिर्फ 50 हजार रुपये ही मिले हैं। पूरी धनराशि उनके खाते में आने पर ही वह लिखा-पढ़ी करने को तैयार हैं। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। 30 मई को रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed