फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eight development works worth 57.22 lakh will be carried out using Municipal Corporation funds

Ayodhya News: नगर निगम निधि से 57.22 लाख रुपये के होगा आठ विकास कार्य होंगे

Sun, 12 Jul 2026 04:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Jul 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Eight development works worth 57.22 lakh will be carried out using Municipal Corporation funds

विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम निधि से शहर के विभिन्न वार्डों में 57.22 लाख रुपये की लागत से आठ विकास कार्य कराएगा। इन कार्यों में सीसी सड़क, नाली, सार्वजनिक शौचालय निर्माण के साथ ही वृक्षारोपण स्थलों पर चबूतरा और ग्रिल लगाना शामिल है। इन परियोजनाओं से संबंधित मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी, आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
राम मनोहर लोहिया वार्ड के सोलापुरी मोहल्ले में 7.99 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण होगा। उदया मंदिर के निकट कनक भवन के पास 9.67 लाख रुपये से सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा। महाराणा प्रताप वार्ड के शांतिनगर में सीसी सड़क और नाली निर्माण पर 8.95 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी वार्ड के गोदनहार के पुरवा में नाली निर्माण पर 5.50 लाख रुपये की लागत आएगी। पंडित दीनदयाल नगर वार्ड के भीखापुर में 3.64 लाख रुपये से नाली बनेगी।
विज्ञापन


अशफाक उल्ला खां वार्ड में पुलिस लाइन के समीप झंडारोहण स्थल पर चबूतरा और ग्रिल लगाने का कार्य 4.21 लाख रुपये से होगा। मंगल पांडेय वार्ड में चौक चौराहे पर स्थित झंडारोहण स्थल पर चबूतरा और ग्रिल लगाने के लिए 7.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दर्शन नगर वार्ड में प्राइमरी स्कूल के पीछे सीसी सड़क और नाली निर्माण का कार्य 9.98 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने बताया कि इन कार्यों के लिए 22 जुलाई तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इन कार्यों से नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed