{"_id":"6a5375de04726f5b330cce4b","slug":"hospital-staff-protest-against-the-assault-on-a-ward-boy-in-the-emergency-ward-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1824407-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: इमरजेंसी वार्ड में सफाईकर्मी की पिटाई के विरोध में अस्पताल कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: इमरजेंसी वार्ड में सफाईकर्मी की पिटाई के विरोध में अस्पताल कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षाकर्मी से मारपीट करता वार्डबॉय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान सफाईकर्मी व सुरक्षाकर्मियों की पिटाई के विरोध में रविवार को अस्पताल कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कोतवाली नगर पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इमरजेंसी में तैनात सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के दखिनवारा निवासी राम पलट और शहर के सहादतगंज निवासी गोविंद यादव ने बताया कि शनिवार की रात वह इमरजेंसी वार्ड में सफाई कर रहे थे। लगभग नौ बजे अचानक वार्डबॉय सत्यम सिंह अपने 5-6 लोगों के साथ पहुंचा और उन्हें देखते ही गाली देने लगा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर गाली देते हुए उन्हें धमकाने लगा।
इस पर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। रविवार की सुबह कर्मचारी नीलम, मीना, रामचरन, धनदेई, राम पलट, गोविंद यादव, राम सजीवन, मंजू देवी आदि ने इमरजेंसी ओपीडी के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी रही। मौके पर आई पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का शासन दिया तो कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन
धरने के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अस्पताल में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
उधर, तहरीर मिलने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी सत्यम सिंह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।