Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajasthan Unique Love Story Jammu Kashmir Air Hostess Marries 12th Pass Churu Driver
{"_id":"67d159a021f6cd399c04ea1f","slug":"video-rajasthan-unique-love-story-jammu-kashmir-air-hostess-marries-12th-pass-churu-driver-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amazing Love Story: ड्राइवर और एयर होस्टेस की लव स्टोरी, कश्मीरी लड़की गांव के लड़के के प्यार में हुई पागल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amazing Love Story: ड्राइवर और एयर होस्टेस की लव स्टोरी, कश्मीरी लड़की गांव के लड़के के प्यार में हुई पागल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 03:26 PM IST
राजस्थान के चूरू में सरदारशहर के 27 वर्षीय रफीक खान और जम्मू कश्मीर की 24 वर्षीया रिजवाना अख्तर की प्रेम कहानी खूब चर्चा में है। आठ महीने तक फोन पर चली बातचीत के बाद दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने की ठान ली। इन दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि एक दूसरे ने प्यार में मर मिटने की कसम खा ली।
दुनिया में प्यार के लिए मर मिटने वालों की कमी नहीं है। बात जब वजूद और प्यार को साबित कर दिखाने की आए तो प्रेमी हर तूफान का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। फिर चाहे महाभारत के युद्ध की तरह सामने परिवार वाले ही क्यों न खड़े हों।
जब किसी से सच्चा प्यार होता है तो उस समय लक्ष्य एक ही होता है वो होता है मंजिल को पाना...प्यार के इस जुनून में कई प्रेमी जोड़े खौफनाक मौत के शिकार भी हुए हैं और बिछड़े भी हैं और असहनीय जख्म भी झेले हैं। लेकिन प्यार की ये जुनूनी कहानियां फिर भी बदस्तूर जारी हैं। ऐसी ही एक संघर्ष भरे प्यार की कहानी है, सरदारशहर के रफीक खान और जम्मू कश्मीर की रिजवाना अख्तर की।
जम्मू कश्मीर की रिजवाना अख्तर के अनुसार, करीब आठ महीने पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए सरदारशहर के रफीक खान से हुई। दोनों आपस में बात करने लगे और धीरे-धीरे एक दूसरे ने अपने प्यार का इजहार किया। आठ महीने तक फोन पर चली बातचीत के बाद दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने की ठान ली।
करीब महीने भर पहले रिजवाना अख्तर बिना बताए अपने घर से निकल गई और जम्मू कश्मीर से ट्रेन में बैठकर दिल्ली आ पहुंची। इधर, सरदारशहर का रफीक खान रिजवाना अख्तर को दिल्ली से सरदारशहर ले आया। दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचा ली।
उधर, रिजवाना अख्तर के घर वालों को रिजवाना का यह फैसला पसंद नहीं आया और वह जम्मू कश्मीर की पुलिस लेकर सरदारशहर आ गए। रिजवाना अख्तर के लाख मना करने के बाद भी जम्मू कश्मीर पुलिस कानूनी नियमों का हवाला देते हुए जबरदस्ती उसे अपने साथ वापस जम्मू कश्मीर लेकर चली गई।
वहां जाने के बाद रफीक खान का रिजवाना अख्तर से कोई संपर्क नहीं हुआ, तो रफीक खान ने एडवोकेट युसूफ खान से मिलकर रिजवाना को वापस सरदारशहर लाने के लिए सर्च वारंट जारी करवाया। जब सरदारशहर पुलिस रिजवाना अख्तर को लाने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंची, तो परिजनों के सामने रिजवाना अख्तर ने यहां पर आने से मना कर दिया। थोड़े दिन बाद रिजवाना अख्तर और रफीक खान की फिर मोबाइल पर बात हुई, तो रिजवाना अख्तर ने रफीक खान को बताया कि घर वालों ने उसे यहां पर बंधक बनाकर रखा है और रिजवान ने वीडियो के जरिए सरदारशहर एसडीएम और चूरू एसपी से गुहार लगाई। एडवोकेट युसूफ खान ने एक बार फिर सर्च वारंट जारी करवाया और सरदारशहर पुलिस इस बार रिजवाना अख्तर को लेकर सरदारशहर आ गई और एसडीएम कार्यालय में रिजवाना अख्तर को पेश किया गया, तो रिजवाना अख्तर ने कहा कि अब वह अपना पूरा जीवन सरदारशहर के रफीक खान के साथ बिताना चाहती है।
रिजवाना अख्तर ने कहा कि हमने साथ जीने मरने के वादे किए हैं और यह वादा अंतिम सांस तक निभाएंगे। रफीक खान ने बताया कि वह 12वीं पास है और ड्राइवरी का काम करता है और रिजवान अख्तर पूर्व में एयर होस्टेस रह चुकी हैं और रिजवाना अख्तर ने पीएचडी कर रखी है और वह डॉक्टर भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।