Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Fire broke out in the closed house of a brick kiln worker in Bhiwani, neighbors saw smoke rising
{"_id":"67d10c68bb63145ee80d7a78","slug":"video-fire-broke-out-in-the-closed-house-of-a-brick-kiln-worker-in-bhiwani-neighbors-saw-smoke-rising-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में ईंट भट्ठा मजदूर के बंद मकान में लगी आग, पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में ईंट भट्ठा मजदूर के बंद मकान में लगी आग, पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा
सिटी स्टेशन लाइनपार स्थित एक भट्ठा मजदूर के बंद मकान में मंगलवार को आग लग गई। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता हुआ देखा तो इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जब तक आग शांत हुई तब तक घरेलू सामान व 50 हजार रुपये जलकर नष्ट हो चुके थे।
सिटी स्टेशन लाइनपार क्षेत्र निवासी मोनू के बंद मकान में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो अंदर आग धधक रही थी। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए। इसी दौरान करीब दो घंटे की मशक्कत पर आग बुझी। मकान मालिक मोनू के परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार ईंट भट्ठा पर काम करने गया हुआ था। मकान बंद था। परिजनों ने बताया कि आग से 50 हजार रुपये, फर्नीचर, अलमारी, फ्रिज, कूलर व अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। मजदूर के परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है। वहीं मजदूर का आग की वजह से पहने के कपड़े और बिस्तर भी जलकर नष्ट हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।