{"_id":"67d1583222f771e531005d61","slug":"video-court-sentenced-accused-of-attempted-murder-in-gaurela-pendra-marwahi-to-ten-years-of-imprisonment-each-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में हत्या के प्रयास के आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई दस–दस साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में हत्या के प्रयास के आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई दस–दस साल की सजा
गौरेला पेंड्रा मरवाही में हत्या के प्रयास के आरोपियों को न्यायालय ने सजा सुनाई है। दस–दस साल कठोर कारावास और 1000–1000 रुपए अर्थ दंड। मामला थाना गौरेला का है दिनांक 31/3/ 2022 को आहत की पुत्री काजल यादव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इसकी मां गणेशिया बाई को को पड़ोसी देवलाल यादव और उसका बेटा कमलेश यादव पुरानी बात को लेकर गाली गलौज, लड़ाई झगड़ा करने लगे और देवलाल हाथ में रखे टांगिया से जान से मारने की नियत से गणेशिया बाई के सिर में वार किया और कमलेश डंडा से मारपीट किया।
जिससे उसको काफी चोटें आई है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में लिया गया विवेचना पूर्ण होने पर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय अपर सत्र न्यायालय पेंड्रारोड ज्योति अग्रवाल ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दस–दस साल कठोर कारावास और 1000–1000 रुपए का अर्थ दंड की सजा सुनाएं है। मामले की विवेचना निरीक्षक युवराज तिवारी एवं न्यायालय में पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।