Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Mahasamund News
›
VIDEO : Oath taking ceremony of newly elected District Panchayat President, Vice President and members, dignitaries of the district were present
{"_id":"67dea04184632df93407af6d","slug":"video-oath-taking-ceremony-of-newly-elected-district-panchayat-president-vice-president-and-members-dignitaries-of-the-district-were-present-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह, जिले के दिग्गज रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह, जिले के दिग्गज रहे मौजूद
महासमुंद जिला पंचायत में आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक ने अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर सहित सभी 15 सदस्यों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी सदस्यों ने पंचायती राज अधिनियम के तहत शपथ लेते हुए, पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ मिलकर काम करने और क्षेत्र का विकास करने का शपथ लिया।
इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू सहित बड़ी संख्या में जनपद, नगर पंचायत और नगर पालिका से निर्वाचित पार्टी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल ने पार्टी के शिर्ष नेताओं का विश्वास जताने के लिए आभार जाताया, वहीं उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि, जिस तरह से शपथ ग्रहण समारोह में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी ने एकजुटता का परिचय दिया है, इस तरह से पूरे 5 साल सभी सदस्य मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक लेकर जाएंगे।
इस दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सभी निर्वाचित सदस्यों, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि, अब जिला, जनपद, नगरीय निकाय से लेकर राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकार है। ट्रिपल इंजन की सरकार से अब विकास की गति तीव्र गति से आगे बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।