{"_id":"69f209e95df69162ec05bb59","slug":"video-cgbse-topper-krish-mahant-third-rank-in-class-12-and-loknath-aspires-to-become-a-doctor-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"CGBSE Topper : आईएएस बनने का सपना संजोए कृष महंत ने 12वीं में पाया तीसरा स्थान, लोकनाथ बनना चाहते हैं डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGBSE Topper : आईएएस बनने का सपना संजोए कृष महंत ने 12वीं में पाया तीसरा स्थान, लोकनाथ बनना चाहते हैं डॉक्टर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 07:08 PM IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार रायगढ़ जिले के दो छात्रों ने सफलता हासिल की है। जिसमें छाल क्षेत्र के कुरू में रहने वाले छात्र कृष महंत ने जहां पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं महापल्ली क्षेत्र के कारीछापर गांव का रहने वाले लोकनाथ मेहर ने छठवां स्थान प्राप्त करके पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
इस सफलता के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर देखी जा रही है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र कृष मंहत ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि छाल के सरकारी स्कूल में पढाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। कृष ने कहा कि वह अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने गुरूजनों को देना चाहता है और आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का सपना है।
कृष ने अपनी पढ़ाई के बारे में बताया कि जब वह पढ़ाई करने बैठता वह समय नही देखता था, एक लक्ष्य निर्धारित करके पढाई करता था। कृष ने बताया कि इस सफलता के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल निर्मित हो गया है और लगातार जान पहचान वाले फोन करके एवं घर पहुंचकर उसे बधाई दे रहे हैं।
इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा में छठवा स्थान हासिल करने वाले छात्र लोकनाथ मेहर ने बताया कि अपनी सफलता को श्रेय वह अपने माता-पिता के अलावा अपने शिक्षकों को देना चाहता है। आज जैसे ही पता चला कि उसने पूरे प्रदेश में छठवा स्थान हासिल किया है। उसके बाद से पूरे परिवार के अलावा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गांव के जनप्रतिनिधयों सहित स्कूल के शिक्षकों ने फोन करके उसे बधाई दी है। लोकनाथ मेहर ने बताया कि वह रोजना 7 से 8 घंटे पढाई करते थे और दो माह का ट्यूशन लेने के बाद ऑनलाइन माध्यम के जरिये अपनी पढ़ाई की। लोकनाथ ने बताया कि आगे चलकर वह एमबीबीएस डाक्टर बनना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।