Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Tributes paid to 29 personnel including the SP martyred in Korkotti Naxal attack in Rajnandgaon
{"_id":"6a533dc7f2efc2a8c9013b6a","slug":"shahid-shradhanjali-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4492837-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव: कोरकोट्टी नक्सली हमले में शहीद हुए एसपी सहित 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव: कोरकोट्टी नक्सली हमले में शहीद हुए एसपी सहित 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 02:28 PM IST
अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत कोरकोट्टी में 12 जुलाई 2009 को एसपी विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवानों ने शहादत दी थी।नक्सलियों ने एंबुश लगाकर पुलिस जवानों पर हमला किया था दोनों तरफ से कई घंटे हुए गोलीबारी के बाद एसपी सहित 29 जवान शहीद हो गए थे जिनकी याद में प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को शहीदों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन राजनांदगांव में किया जाता है।
अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत कोरकोट्टी क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ा एंबुश लगाया था इस दौरान मानपुर से फोर्स मदनवाडा जा रही थी इसी बीच नक्सलियों ने जंगल में एंबुश लगाकर पुलिस जवानों पर हमला किया घटना की जानकारी मिलते ही तत्कालिक एसपी विनोद कुमार चौबे अपने जवानों को बचाने के लिए वहां पहुंचे और विनोद कुमार चौबे भी उस एंबुश में फस गए कई घंटे चले मुठभेड़ के बाद एसपी सहित पुलिस के 29 जवान 12 जुलाई 2009 को शहीद हुए,इनकी शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को पुलिस लाइन राजनांदगांव में इन वीर सपूतों की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और इन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
पुलिस लाइन में शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा कांग्रेस के आला नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम में एसपी विनोद कुमार चौबे की पत्नी भी उपस्थित रहीं,एसपी विनोद कुमार चौबे सहित 29 पुलिस के जवान हुए थे शहीद इन शहीदों की याद में प्रत्येक वर्ष शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में किया जाता है साथ ही शहीद के परिजनों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाता है और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।