{"_id":"67d17d5a67c0a3bdac0c0195","slug":"video-protest-at-eastern-peripheral-expressway-toll-tax-booth-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे टोल टैक्स बूथ पर धरना-प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन ने की ये मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे टोल टैक्स बूथ पर धरना-प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन ने की ये मांगें
मसूरी के क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल बूथ पर अपनी मागों को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रदेश अध्यक्ष संदीप त्यागी व जिलाध्यक्ष अंकित खारी के नेतृत्व में किसानों ने डासना टोल बूथ बाधित कर हंगामा किया। टोल इन्चार्ज ने आश्वासन देकर किसानों को शान्त कराया।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रदेश अध्यक्ष संदीप त्यागी का आरोप है कि टोल टैक्स बूथ पर क्षेत्रीय किसानों के साथ वाहन गुजारने पर अभद्रता,गाली-गलौज की जाती है। जिसे वे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। किसान नेता अंकित खारी ने कहा कि जिस जमीन पर ये टोल बूथ लगाकर लोगों से टोल वसूल रहे हैं। वह जमीन किसानों की है। आसपास के किसानों को टोल मुक्त रखा जाये और किसी भी क्षेत्रीय किसान के साथ अभद्रता नहीं की जाये।भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी व क्षेत्रीय किसानों ने करीब एक घंटा टोल बूथ पर धरना-प्रदर्शन किया। बूथ से कई वाहनों को बिना टोल टैक्स दिये वहां से निकाल दिया। किसान नेताओं ने एनएच नौ के कन्ट्रोल रुम में जाकर भी हंगामा किया। इस अवसर पर टोल बूथ इन्चार्ज सचिन कुमार ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।