{"_id":"67c84defb9e338a08b046b05","slug":"video-raid-on-a-factory-making-fake-parts-in-loni","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजियाबाद में नकली पार्ट्स बनाने की फैक्टरी पर छापा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजियाबाद में नकली पार्ट्स बनाने की फैक्टरी पर छापा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नामी कंपनी के नकली पार्ट्स बनाए जा रहे थे। बुधवार को कंपनी की टीम ने कोर्ट के आदेश पर फैक्टरी में छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में नकली पार्ट्स मिले हैं। कंपनी में तैयार नकली पार्ट्स को मार्केट में बेचा जा रहा था। दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवं यूनो मिंडा कंपनी से आदित्य मिश्रा ने बताया कि कंपनी को जानकारी मिली कि उनकी कंपनी के नकली पार्ट्स बाजार में बेची जा रहे हैं। जिससे उनकी मार्केट वैल्यू खराब हो रही है। इसको लेकर उनकी कंपनी ने कोर्ट में पिटीशन डाली थी। कोर्ट के आदेश के बाद उनकी कंपनी की टीम कार्रवाई करने लोनी पहुंची। वह टीम के साथ ए 64 ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी पर पहुंचे। यहां भारी मात्रा में बाइक समेत अन्य वाहनों के नकली पार्ट्स बनते हुए मिले। टीम ने फैक्टरी से सारा सामान सीज कर दिया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।