{"_id":"67332ca8c14532c3ee0db669","slug":"video-yeti-narsimhanand-giri-ji-maharaj-maulana-taukir-raza","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यति नरसिंहानंद महराज बोले, 'बंटवारे के समय पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो भीख मांग रहे होते तौकीर रजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यति नरसिंहानंद महराज बोले, 'बंटवारे के समय पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो भीख मांग रहे होते तौकीर रजा'
शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने एक वीडियो जारी करके मौलाना तौकीर रजा की चुनौती को स्वीकार किया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने जारी वीडियो में कहा, 'जिस दिन मौलाना तौकीर रजा दिल्ली जाम करने आएगा, उस दिन वो अपने सभी शिष्यों के साथ उसे दिल्ली ही मिलेंगे। मौलाना तौकीर रजा हमारी आंखों में आंख डाल कर देख लें कि रूह किसकी कांप रही है और मर मिटने को कौन तैयार है।'
यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा, 'मौलाना तौकीर रजा सहित जितने भी जिहादी हिंदुओ को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं वो अच्छी तरह से समझ लें कि तुम बस धोखे से निर्दोष लोगों का कत्ल करना जानते हो। आज गांधी और नेहरू के विश्वासघात के कारण तुम हिंदुओ को धमका रहे हो। ये गांधी और नेहरू की गद्दारी के कारण ही आज सौ करोड़ हिंदुओ के पास अपना देश कहने के लिए इंच भर भी जगह नहीं है। गांधी और नेहरू के द्वारा की गई गद्दारी के कारण ही आज तौकीर रजा जैसे लोग हमें धमका रहे हैं। अगर धर्म के आधार पर हुए बंटवारे के समय ही इन सबको पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो आज तौकीर रजा अपने खानदान के साथ भीख मांगता घूम रहा होता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।