{"_id":"6a47afedb4c8b2e3c707f720","slug":"video-crisis-escalates-due-to-open-dump-yard-in-gurugram-residential-area-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: रिहायशी क्षेत्र के बीच खुले डंप यार्ड से बढ़ा संकट, प्रदूषण और बीमारियों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: रिहायशी क्षेत्र के बीच खुले डंप यार्ड से बढ़ा संकट, प्रदूषण और बीमारियों का खतरा बढ़ा
बादशाहपुर शहर के घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में खुलेआम डंप यार्ड बना दिए गए है। एसपीआर रोड के किनारे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और अन्य ठोस अपशिष्ट खुले में फेंका जा रहा है जिससे आसपास का वातावरण लगातार दूषित हो रहा है। कचरे के बड़े-बड़े ढेरों के बीच आवारा पशु भोजन तलाशते नजर आते हैं जिससे क्षेत्र में गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
आवासीय भवनों के बिल्कुल पास इस प्रकार कचरा डंप किया जाना पर्यावरणीय नियमों का खुला उल्लंघन है। क्षेत्र में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। लोगों के अनुसार कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। वहीं बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों तथा अन्य रोग फैलाने वाले जीवों के पनपने की आशंका भी बढ़ गई है।
नागरिकों ने नगर निगम गुरुग्राम , महानगर विकास प्राधिकरण और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि इस अवैध डंपिंग को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। साथ ही पूरे क्षेत्र की वैज्ञानिक तरीके से सफाई कराकर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में दोबारा यहां कचरा न डाला जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।