{"_id":"6a5791d3192c97fd5e08155f","slug":"video-data-uploaded-on-gurugram-education-departments-sports-portal-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स पोर्टल पर डेटा अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स पोर्टल पर डेटा अपलोड
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स पोर्टल पर डेटा अपलोड करने के मामले में गुरुग्राम ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 130 सरकारी स्कूलों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि आगामी ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के सुचारु आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को खिलाड़ियों का पंजीकरण, खेल गतिविधियों, आयु वर्ग और अन्य आवश्यक जानकारियां स्पोर्ट्स पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। जिले के सभी स्कूलों ने समय पर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया, जिससे जिले का प्रदर्शन प्रदेश में बेहतर माना जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के आधार पर ही आगामी स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां और खिलाड़ियों की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने स्कूलों को राहत देते हुए कहा है कि यदि किसी स्कूल के डेटा में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है तो उसमें 20 जुलाई तक संशोधन किया जा सकता है।
एईओ जगदीश अहलावत ने कहा कि जिले के सभी 130 स्कूलों ने समय पर डेटा अपलोड कर उत्कृष्ट कार्य किया है। जिन स्कूलों को किसी जानकारी में संशोधन की आवश्यकता है, उन्हें 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। सभी स्कूल निर्धारित समय के भीतर आवश्यक सुधार कर लें ताकि प्रतियोगिताओं के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।