{"_id":"685d2ddc52119dd2b20bcc40","slug":"video-driver-who-hit-youths-in-gurugram-has-been-arrested-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को लापरवाही खुद को पड़ी महंगी: कार चलाते हुए आई नींद की झपकी, गुरुग्राम में उड़ा दिए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को लापरवाही खुद को पड़ी महंगी: कार चलाते हुए आई नींद की झपकी, गुरुग्राम में उड़ा दिए दो युवक
ढाबे के बाहर खड़े युवकों को टक्कर लगने वाले हादसे में सेक्टर-37 थाने की पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने पुलिस को बताया कि कार चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया था। कार (स्कोडा) को आरोपी के कब्जा से बरामद कर लिया। पुलिस ने चालक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। लॉ के छात्र हर्ष और उसके दोस्त अभिषेक को टक्कर माने वाले वाले कार चालक की पहचान गुरुग्राम के नूरपुर बोहड़ा कलां निवासी मोहित के रूप में हुई है। आरोपी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर का काम करता है और सेक्टर-14 स्थित एक पीजी में नौकरी करता है। चालक मोहित ने बताया कि 24 जून की सुबह करीब 3.30 बजे कंपनी में काम करके पीजी की ओर जा रहा था। पूरी रात कंपनी में काम करने वापस जाते समय नींद की झपकी आ गई थी। इसी दौरान सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में चंचल ढाबे के सामने कार ने सड़क किनारे खड़े हर्ष व अभिषेक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ओमनगर निवासी हर्ष की मौत हो गई थी। वहीं, घायल अभिषेक का दिल्ली के रोहिणी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कार चालक मोहित को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमानत पर छोड़ दिया है। अदालत में चालान पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।