{"_id":"685cdf66924f6a7eca0f40f7","slug":"video-video-amethi-saikal-savara-bjaraga-ka-jana-gaii-namaja-paugdhhana-jata-samaya-haaa-hathasa-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: साइकिल सवार बुजुर्ग की जान गई, नमाज पढ़ने जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: साइकिल सवार बुजुर्ग की जान गई, नमाज पढ़ने जाते समय हुआ हादसा
मुबारकपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग की उस समय मौत हो गई जब वह साइकिल से नमाज पढ़ने जा रहे थे। सुबह साढ़े चार बजे के करीब किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुस्तकीम (70) रोज की तरह गुरुवार सुबह साइकिल से गांव के पास स्थित गुलाबगंज चौराहा, पालपुर की जामा मस्जिद की ओर नमाज पढ़ने निकले थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के समीप मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरते ही आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अभी तक किसी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बेटों की शादी की तैयारी अधूरी, बेटियां बेसुध
परिवार में बुजुर्ग की मौत से कोहराम मच गया है। एक बेटा अलीम करीब डेढ़ माह पहले कुवैत गया था, दूसरा बेटा अजीम सूरत में काम करता है। मंगलवार को घर से सूरत रवाना हुए बेटे असलम और आमिर जैसे ही बड़ौदा पहुंचे, उन्हें पिता की मौत की खबर मिली। दोनों तत्काल घर लौटने लगे।
मृतक का बेटा बबलू घर पर मौजूद था, जो बेसुध है। मृतक की पत्नी, माता-पिता और एक भाई पहले ही दुनिया से जा चुके हैं। शादीशुदा बेटियां आयशा, अफसाना और उड्डी रो-रोकर बेहाल हैं। पांच दिन पहले ही बेटे बबलू और छोटू की शादी नवंबर महीने में तय की गई थी। अब पिता के इंतजार की यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।