{"_id":"6ae1f1199c908fe51d04ab21","slug":"video-gurugram-municipal-corporations-campaign-for-pollution-control-continues-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नगर निगम का अभियान जारी, दौलताबाद में एमसीजी ने ध्वस्त किए 2 आरएमसी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नगर निगम का अभियान जारी, दौलताबाद में एमसीजी ने ध्वस्त किए 2 आरएमसी प्लांट
नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) क्षेत्र में रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम की टीम ने कार्रवाई की। दो दिन की कार्रवाई के दौरान कुल दस आरएमसी प्लांट हटाए जा चुके हैं। यह कार्रवाई सहायक अभियंता हरिप्रकाश की टीम द्वारा की गई। निगम की टीम आरएमसी प्लांटों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसका उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाना है। निर्माण गतिविधियों से धूल और वायु प्रदूषण उत्पन्न होता है। इस पर अंकुश लगाना आवश्यक है। इसके लिए प्रभावी निगरानी और आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई महत्वपूर्ण है। एमसीजी इस दिशा में लगातार कदम उठा रहा है। इसका लक्ष्य शहर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।