{"_id":"6ae1969c744240b2b50ae476","slug":"video-prayers-held-in-gurdwaras-across-punjab-seeking-justice-for-jhota-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब भर के गुरुद्वारों में झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भर के गुरुद्वारों में झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए अरदास
पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने और परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की कामना के साथ मंगलवार तड़के प्रदेश भर के गुरुद्वारों में सरबत के भले के लिए अरदास की गई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की अपील पर संगत ने पंजाब की जवानी की सलामती और नशे से प्रभावित परिवारों की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
अरदास में नशों के कारण अपनों को खो चुके परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने और नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं के जीवन में सुधार की कामना की गई। संगत ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इंसाफ की अरदास की।
मानसा में अरदास के बाद गुरुद्वारा मेन बाजार प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार रघवीर सिंह ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से नशों के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अरदास के साथ नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और पीड़ित परिवारों का सहारा बनना भी जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।