{"_id":"6a46634b8c8733c5260eacd7","slug":"video-gurugram-university-launches-earn-while-learn-scheme-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ कमाई का मौका, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने शुरू की 'अर्न वाइल लर्न' योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ कमाई का मौका, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने शुरू की 'अर्न वाइल लर्न' योजना
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों के लिए अर्न वाइल लर्न योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपने खर्चे भी खुद उठा सकेंगें। इस योजना के तहत पढ़ाई जारी रखते हुए विश्वविद्यालय में अलग अलग कार्य कर सकेंगें और इसके बदले उन्हें 300 रुपए का भुगतान किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस योजना का उद्देेश्य ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देना है जो पढ़ाई के दौरान खर्चों का बोझ उठाने में कठिनाई महसूस करते हैं। इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई प्रभावित किए बिना अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। योजना के तहत चयनित विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं कार्यालयों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में जरूरत के अनुसार काम करेंगें। काम के घंटे इस तरह तय किए जाएंगें कि विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई और कक्षाओं पर कोई असर न पड़े। वर्जन इस योजना से छात्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और उन्हें कार्य का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। साथ ही आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई छोड़ने की नौबत आने वाले विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी। इससे जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सम्मानजनक तरीके से अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।