{"_id":"6a5791716c119718cf0dfe86","slug":"video-if-the-demands-are-not-met-the-transport-ministers-residence-will-be-gheraoed-on-july-25-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मांगे नहीं मानने पर 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का किया जाएगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे नहीं मानने पर 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का किया जाएगा घेराव
मांगे नहीं मानने पर 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का किया जाएगा घेराव
- हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा मोर्चा ने परिवहन मंत्री के नाम एसडीएम काे सौंपा ज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा मोर्चा ने बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों की मांगों लेकर बस अड्डा से जुलूस निकालते हुए मंडल आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार को परिवहन मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि मंडल आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन व ज्ञापन देने के बाद भी प्रदेश सरकार ने मांगों को नहीं माना तो 25 जुलाई को न्याय मार्च करके अंबाला छावनी स्थित परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा मंडल आयुक्त गुरुग्राम को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें गुरुग्राम डिपो के अलावा रेवाड़ी, नूंह, नारनौल डिपो के रोडवेज कर्मचारी भी शामिल हुए। गुरुग्राम बस अड्डा से नारेबाजी करते हुए रोडवेज कर्मचारी सिविल लाइंस स्थित मंडल आयुक्त के कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संदीप दलाल ने कहा कि रोडवेज विभाग में कर्मचारियों की सेवानिवृति व समय पर भर्ती न होने के कारण चालक, परिचालक, मैकेनिक, हेल्पर, सफाईकर्मियों की बहुत कमी हो गई है। जिस कारण सरकारी बसों का संचालन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आम जनता को सरकारी परिवहन सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
मंडल आयुक्त ने अपने प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार को ज्ञापन लेने के लिए भेजा। ऐसे में रोडवेज कर्मचारी भड़क गए और मंडल आयुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों का कहना था कि वे एसडीएम से नीचे के अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। इसके बाद उन्होंने मंडल आयुक्त के कार्यालय के गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और गाड़ी को कार्यालय के गेट के बाहर नहीं जाने दिया। इसके बाद मंडल आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम हितेंद्र कुमार रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी बातों को सुनकर ज्ञापन लिया। इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा मोर्चा के राज्य नेता जयबीर घणघस, जगदीप लाठर, संदीप रंगा, वीरेंद्र, दिनेश, माया राम, बलदेव, वीरेंद्र सिंह, अशोक खोखर, मुकेश दुहन सहित काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।