{"_id":"6a9ebbff1c2582f89502cc51","slug":"video-municipal-corporation-of-gurugram-has-appointed-sanitation-nodal-assistants-in-all-36-wards-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम नगर निगम ने सभी 36 वार्डों में सैनिटेशन नोडल असिस्टेंट नियुक्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम नगर निगम ने सभी 36 वार्डों में सैनिटेशन नोडल असिस्टेंट नियुक्त किए
नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम ने अपने सभी 36 वार्डों में सैनिटेशन नोडल असिस्टेंट (एसएनए) नियुक्त किए हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
एसएनए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करेंगे। वे स्वच्छता कार्यों की निगरानी और सफाई संबंधी कमियों के समाधान के लिए जिम्मेदार होंगे। इसका लक्ष्य नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराना है। एसएनए गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स (जीवीपी) से कूड़ा हटाने की निगरानी करेंगे। वे डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और संबंधित स्वच्छता सेवाओं पर भी नजर रखेंगे। सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी। वार्ड में सामने आने वाले अन्य स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर भी कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी और जवाबदेही बेहद जरूरी है। वह फील्ड निरीक्षण और रिपोर्टिंग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।