{"_id":"6a9e634598c43c0af6053514","slug":"video-lkhanauu-ma-pasatara-vara-majafafaranagara-thaga-ka-lkara-sapa-para-sathha-nashana-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पोस्टर वार, मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पोस्टर वार, मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सपा पर साधा निशाना
लखनऊ में फैजाबाद रोड स्थित अकबरनगर के पास समाजवादी पार्टी के खिलाफ एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है। इसने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। इस पोस्टर के जरिये वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए सपा सरकार के कार्यकाल पर सीधा हमला बोला गया है। बैनर पर बड़े अक्षरों में लिखा है 'न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे, मुजफ्फरनगर दंगा 7 सितंबर'।
पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़ी अखबार की कटिंग, पीड़ित परिवारों के चित्र और सैफई महोत्सव के डांस कार्यक्रमों की तस्वीरें दिखाई गई हैं।
सपा पर तंज तस्वीरों के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि एक तरफ मुजफ्फरनगर में दंगे और हिंसा जारी थी। वहीं, दूसरी तरफ सपा शासनकाल में सांस्कृतिक आयोजनों में जश्न मनाया जा रहा था। शहर के प्रमुख फैजाबाद रोड मार्ग पर यह होर्डिंग राहगीरों का ध्यान खींच रहा है। इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।