Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
People are facing problems due to lack of foot over bridge in Manesar and Pachgaon areas on Delhi-Jaipur Highway in Gurugram
{"_id":"69b1847245713cefd101ee58","slug":"video-people-are-facing-problems-due-to-lack-of-foot-over-bridge-in-manesar-and-pachgaon-areas-on-delhi-jaipur-highway-in-gurugram-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर और पचगांव इलाके में फुटओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर और पचगांव इलाके में फुटओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को समस्या
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर और पचगांव इलाके में फुटओवर ब्रिज नहीं होने से स्थानीय लोगों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच से हाईवे पार करना पड़ता है। अमर उजाला की टीम ने हाईवे के तीन अलग-अलग इलाकों में पड़ताल की। पड़ताल में सामने आया कि इन स्थानों पर फुटओवर ब्रिज की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण आसपास के गांवों के लोग, कर्मचारी, छात्र और बुजुर्गों को सड़क पार करने के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई बार वाहन थोड़ी धीमी रफ्तार में आते ही लोग दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक फुटओवर ब्रिज नहीं बनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।