{"_id":"6a9ebc11f80f0758ed0fd7ea","slug":"video-people-troubled-by-blowing-dust-on-delhi-jaipur-highway-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर उड़ती धूल बनी मुसीबत, लोगों की आंखों में जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर उड़ती धूल बनी मुसीबत, लोगों की आंखों में जलन
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़कों के किनारे जमा मिट्टी अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क किनारे जमा मिट्टी उड़कर हवा में मिल रही है, जिससे आसपास के इलाकों में धूल बढ़ रही है। इससे लोगों को परेशानी के साथ-साथ आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर चौक और मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते भी धूल की समस्या बनी हुई है। निर्माण स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती रहती है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि धूल सीधे दुकानों में पहुंच रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार ठेकेदार और प्रशासन से पानी का नियमित छिड़काव कराने की मांग की है, लेकिन समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा कई इलाकों में जर्जर सड़कें भी धूल का कारण बन रही हैं। रामपुरा चौक पर दिनभर वाहनों के चलने से धूल उड़ती रहती है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।