द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम-एयरपोर्ट और यशो भूमि से एयरपोर्ट टनल खुलने से वाहन चालकों को राहत मिली है। यशो भूमि से एयरपोर्ट की तरफ जाने-आने के लिए टनल एवं एयरपोर्ट से गुरुग्राम की तरफ निकलने के लिए टनल बनाई गई है।
एनएचएआई ने कुछ दिनों तक दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक ट्रायल किया गया था और 24 घंटे के लिए वाहनों के लिए खोला गया है। गुरुग्राम पुलिस भी दिल्ली के दोनों टनल शुरू होने पर ध्यान रख रही ताकि वाहनों के दबाव का आंकलन किया जा सके। 29 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिस पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। इस प्रोजेक्ट से नेशनल हाईवे-48 पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद।
दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना और जयपुर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे अलावा सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ तक यातायात की आवाजाही को सुविधा रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग में दो खास हिस्से हैं। 3.6 किलोमीटर लंबी आठ लेन की सुरंग जो द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ती है। दूसरी 1.5 किलोमीटर लंबी दो लेन की सुरंग, जो एक्सप्रेसवे को एनएच 48 से जोड़ती है, जो गुरुग्राम की तरफ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।