सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIDEO: थाने में फूट-फूटकर रोईं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप

VIDEO: थाने में फूट-फूटकर रोईं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 04:58 PM IST
VIDEO: थाने में फूट-फूटकर रोईं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप
अंबेडकरनगर के महरुआ थाने पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह और उनके पति के साथ मंगलवार को बदसलूकी की गई। इस दौरान रिंकल और उनके पति संजय सिंह थाने पर फूट फूट कर रोए। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी चैन से अपने घर में सो रहे हैं। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष से लेकर हलका सिपाही को देने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने से नाराज रिंकल सुबह आठ बजे थाने पहुंच धरने पर बैठ गईं। करीब आधे घंटे बाद उनके पति संजय सिंह भी पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब 10 बजे किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्ता भी रिंकल के समर्थन में थाने पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने का समर्थन किया। इसके बाद पुलिस ने विनय सिंह उर्फ शिंपू सिंह को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद भी रिंकल सिंह धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुई। वह अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करती रहीं। मामला तूल पकड़ता देख संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा महिला आरक्षियों के साथ मौके पर पहुंचीं और रिंकल को धरने से उठाकर उनके घर पर छोड़ा। आरोप है कि उनको वाहन में बैठाने के दौरान उनके साथ महिला पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी भी की। जबरन वाहन में बैठाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद भी थाने पहुंचे, लेकिन तब तक रिंकल को पुलिस लेकर जा चुकी थी। जानकारी के अनुसार घर पर पहुंचने के बाद रिंकल की तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। यह था पूरा मामला : महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के मुताबिक उनके गांव में एक सरकारी तालाब है। इसमें गांव निवासी दीपक सिंह, उसके भाई अवनीश सिंह और राजन सिंह ने मछली पालन कर रखा है। इसी तालाब के रास्ते बारिश का पानी दूसरे तालाब के रास्ते निकल जाता है, जिससे गांव में जलभराव की समस्या नहीं होती है। 22 जून को आरोपी तालाब पर बांध बना रहे थे। इसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने की, जिसके बाद रिंकल सिंह अपने पति संजय सिंह मौके पर पहुंचे थे। जहां उनको गालियां दी गई थीं। इसके बाद घर मेंं घुसकर उनकी पिटाई के साथ ही पिस्टल दिखाकर जाने से मारने की धमकी दी गई थी। तहरीर देने पर उनकी तहरीर बदलवाने का पुलिस पर आरोप भी लगाया है। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जो केस दर्ज हुआ है। उसमें जेल भेजनी की धारा शामिल नहीं है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष को महिला थानाध्यक्ष के साथ उनके घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Panna News: दो साल की मेहनत के बाद चमकी महिला की किस्मत, 2.69 कैरेट का हीरा मिला; कीमत लाखों में

24 Jun 2025

रायबरेली में कार की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत, साले की हालत गंभीर

24 Jun 2025

फुटबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ ने झुमका सिटी बरेली टीम को 4-3 से हराया

24 Jun 2025

बरेली में छात्रा से मोबाइल फोन छीनने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

24 Jun 2025

लिंक एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कैंपियरगंज विधायक समेत 6 सुरक्षाकर्मी घायल

24 Jun 2025
विज्ञापन

सोनीपत में मुठभेड़; राहगीरों को लूटने की कोशिश में थे बदमाश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

24 Jun 2025

Didwana News: लाडनूं में सेना की तैयारी कर रहे युवक की साइलेंट अटैक से मौत, डेढ़ महीने पहले ही एकेडमी में आया

24 Jun 2025
विज्ञापन

हिसार में लोहे के पाइपों को कांटे पर तौलते समय कबाड़ी की दुकान में विस्फोट, दो घायल व एक गंभीर

24 Jun 2025

हिसार में रात एक बजे छात्रों ने जारी की वीडियो, धरना स्थल पर पहुंच कर बोले वार्ता के नाम पर 3 घंटे हमें बरगलाने की थी कोशिश

24 Jun 2025

MP: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में दिखी दुर्लभ सिवेट कैट, इसके खाए बीज से तैयार होती है विश्व की सबसे महंगी कॉफी

24 Jun 2025

Bihar News: सरकार ने पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी, दिव्यांगजनों ने किया CM Nitish Kumar का धन्यवाद

24 Jun 2025

VIDEO: मौसेरी बहन के प्रेमी का कत्ल, इसलिए रची खौफनाक साजिश...पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

24 Jun 2025

जालंधर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंप संचालक से फिरौती मांगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

24 Jun 2025

Damoh News: खेती के लिए बैल ले जा रहे किसानों के साथ मारपीट, गौ सेवकों पर आरोप, पुलिस ने कहा- बैल चोरी के नहीं

24 Jun 2025

कुरुक्षेत्र में बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, जलभराव से बिगड़े हालात

24 Jun 2025

गुरुग्राम के बसई गांव में हादसा, बीती रात गिरी दीवार, हादसे में कई लोग हुए घायल

24 Jun 2025

Ujjain News: हिंदू नामों से फर्जी आईडी बनाकर कर रहे थे 'लव जिहाद', नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ाए तीन युवक

24 Jun 2025

Ujjain News: चतुर्दशी पर त्रिपुंड से श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए दर्शन, भक्तों ने किया दान

24 Jun 2025

करनाल में बारिश ने बदला मौसम, तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत

24 Jun 2025

पंजाब के फिरोजपुर में मोबाइल टावर को लेकर रोष प्रदर्शन करते लोग

24 Jun 2025

मोगा में सनसनीखेज वारदात; महावीर नगर में साहिल कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

24 Jun 2025

भूमाफिया के विरुद्ध मुखर हुए किसान, कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव

24 Jun 2025

दो किलोमीटर की लंबाई में बिल्सड़ रोड क्षतिग्रस्त...राहगीर परेशान, वाहनों को पहुंच रहा नुकसान

23 Jun 2025

विद्युत व्यवस्था गड़बड़ाने पर फूटा आक्रोश...व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, हंगामा

23 Jun 2025

शामली में डीएम ने जमीन पर बैठकर सुनी वृद्धा रमेशो देवी की फरियाद, दिए जांच के आदेश

23 Jun 2025

'रायपुर में मेरठ के नीला ड्रम जैसी हत्या!': युवक का दोनों पैर बांधकर सूटकेस में भरा, फिर... देखें वीडियो

23 Jun 2025

अंबाला: आईटीआई में बनाई गई न्यू स्किल लैब, छात्रों को मिलेगा लाभ

23 Jun 2025

सीएम योगी के आगमन की तैयारी के लिए अफसरों ने की बैठक, देखें VIDEO

23 Jun 2025

यमुनोत्री धाम हादसा: मलबे में दबे लोगों की ऐसे हो रही तलाश, दो की गई जान, एक घायल

23 Jun 2025

बारिश से परेशानी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास सड़क पर आया मलबा, ट्रैफिक रुका

23 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed