Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Sensational incident in Moga; Sahil Kumar fired upon in Mahavir Nagar, condition critical
{"_id":"685a12553ad6fb824a0df7e2","slug":"video-sensational-incident-in-moga-sahil-kumar-fired-upon-in-mahavir-nagar-condition-critical-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में सनसनीखेज वारदात; महावीर नगर में साहिल कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में सनसनीखेज वारदात; महावीर नगर में साहिल कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
पंजाब के मोगा जिले के महावीर नगर में रविवार रात एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, साहिल कुमार नामक युवक अपने दोस्त के साथ गली में घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और साहिल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
फायरिंग में साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी साउथ थाना प्रभारी वरुण कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। प्रभारी ने कहा कि घायल युवक की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई है। उसे गोली लगने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।