{"_id":"685981ec8ebc97bc9f0d5ce7","slug":"video-dushyant-chautala-slam-bjp-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सभी कच्चे कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल करे प्रदेश सरकार: दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कच्चे कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल करे प्रदेश सरकार: दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ठेकेदारी पर लगे कर्मचारियों के सुरक्षित रोजगार को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पूर्व गठबंधन सरकार द्वारा बनाई गई व्यवस्था यानी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किया जाए। सोमवार को दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में आंदोलनरत पीजीआइएमएस के अनुबंध पर कार्यरत 1292 कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों का समर्थन किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, क्योंकि इन्हें सरकार द्वारा कम वेतन देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन कर्मचारियों को तुरंत मांग के अनुसार एचकेआरएन में शामिल करना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो जेजेपी कर्मचारियों के साथ मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ेगी। साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि पीजीआईएमएस में अनेक फर्जी लोगों का नाम चढ़ाकर पीजीआई प्रशासन के लोग अपने रिश्तेदारों को अनुबंध कर्मचारियों से ज्यादा वेतन दे रहे है और यह भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि इन फर्जी नामों की सूची तैयार करवाकर सीएजी को पत्र लिखेंगे और जांच की मांग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।