Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
AAP's Sanjeev Arora's bumper victory in Ludhiana West Assembly by-election
{"_id":"68592b7851f18111d80704f3","slug":"aap-s-sanjeev-arora-s-bumper-victory-in-ludhiana-west-assembly-by-election-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ludhiana By Poll Result 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में AAP के संजीव अरोड़ा की बंपर जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana By Poll Result 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में AAP के संजीव अरोड़ा की बंपर जीत
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Mon, 23 Jun 2025 03:54 PM IST
Ludhiana By Poll Result 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है। आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के जीवन गुप्ता को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप की जीत पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने खुशी जताई है। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, " विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बहुत-बहुत बधाइयाँ। बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ़ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।"
भगवंत मान ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।